CBSE Board 12वीं का रिजल्ट जारी, लड़कियों ने मारी बाजी, ऐसे करें अपना रिजल्ट चेक..

CBSE Board 12th Result OUT: सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं के छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। बोर्ड ने 12 वीं का परिणाम जारी कर दिया है। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकतें हैं।


CBSE Board 12th Result 2024 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं का परिणाम जारी कर दिया है। इस साल करीब 18 लाख स्टूडेंट्स और 12वीं बोर्ड की परीक्षा दी है। इन सभी छात्रो का परिणाम सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी कर दिया गया है। इस साल का कुल पास प्रतिशत 87.98% रहा है।

लड़कियों ने मारी बाजी, त्रिवेंद्रम सबसे आगे

सीबीएसई बोर्ड 12वीं में लड़कियों का पास प्रतिशत 91.52 रहा। जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 85.12 फीसदी रहा। लड़कों के मुकाबले 6.40 फीसदी ज्यादा लड़कियां पास हुई हैं। देश भर में त्रिवेंद्रम सबसे आगे है। यहां का पास प्रतिशत 99.91 है। दिल्ली वेस्ट का पास 95.64 प्रतिशत रहा। दिल्ली ईस्ट का 94.51 फीसदी रहा है। टॉपर की घोषणा नहीं हुई है।

ऐसे करें अपना रिजल्ट चेक 

स्टेप 1: रिजल्ट जारी होने के बाद सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2: होम पेज पर, CBSE 12th Result Direct Link’ पर क्लिक करें।

स्टेप 3: लॉग इन पेज खुल जाएगा, यहां अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।

स्टेप 4: आपका सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट स्क्री खुल जाएगा, इसे चेक करें।

स्टेप 5: छात्र यहां से रिजल्ट की डिजिटल कॉपी डाउनलोड करके अपने पास रख सकेंगे।