Chamoli: गौचर में 31 अक्टूबर से लगेगा विशेष दिव्यांग शिविर, कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण मिलेंगे

Chamoli: राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर चमोली जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग की ओर से दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से तीन दिवसीय विशेष दिव्यांग शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर के प्रचार-प्रसार के लिए शनिवार को परियोजना अधिकारी आनंद सिंह भाकुनी ने विकास भवन से प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रचार रथ के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और शिविर की जानकारी दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचाई जाएगी।

 

परियोजना अधिकारी आनंद सिंह भाकुनी ने बताया कि शिविर का आयोजन 31 अक्टूबर से 2 नवंबर 2026 तक कर्णप्रयाग विकासखंड के पीएम श्री इंटर कॉलेज मैदान, गौचर में किया जाएगा। भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, मालवीय नगर, जयपुर (राजस्थान) के सहयोग से आयोजित होने वाले इस शिविर में दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप कृत्रिम अंग और अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।

 

जिला समाज कल्याण अधिकारी धनंजय लिंगवाल ने बताया कि जनपद में वर्तमान में 3,676 दिव्यांग पेंशनधारक हैं। शिविर के लिए अब तक कृत्रिम हाथ-पैर की आवश्यकता वाले 150 से अधिक दिव्यांगजनों का पंजीकरण किया जा चुका है। शिविर का लाभ अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए बागेश्वर और रुद्रप्रयाग जनपदों के साथ भी समन्वय किया जा रहा है, ताकि वहां के दिव्यांगजनों को भी उनकी जरूरत के अनुसार कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जा सकें।

Dehradun: उत्तराखंड में 700 से बढ़कर 1700 पार हुए स्टार्टअप, CM धामी ने उद्यमियों और किसानों से किया संवाद देहरादून: मुख्यमंत्री

उन्होंने बताया कि शिविर में प्रतिभाग करने के इच्छुक दिव्यांगजन या उनके परिजन अधिक जानकारी और संपर्क के लिए मोबाइल नंबर 918126945781 पर संपर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर विभागीय अधिकारी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।