Chamoli: गौचर पहुंची कांग्रेस की न्याय यात्रा, गणेश गोदियाल ने सरकार को घेरा; BJP ने उठाए सवाल

Chamoli: चमोली में कांग्रेस की न्याय यात्रा गौचर पहुंची। जोशीमठ, पीपलकोटी, नंदप्रयाग और कर्णप्रयाग होते हुए पहुंची यात्रा में कांग्रेस ने भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं और कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। इस दौरान अंकिता भंडारी प्रकरण समेत कई मुद्दे उठाकर सरकार से जवाब मांगा गया।mol

कांग्रेस की न्याय यात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने आरोप लगाया कि राज्य में जनता के साथ अन्याय हो रहा है और अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने अंकिता भंडारी प्रकरण में कथित वीआईपी की भूमिका और उन्हें बड़े पदों पर नियुक्त किए जाने को लेकर सवाल उठाए।

 

यात्रा के दौरान कांग्रेस ने केदारनाथ सोना प्रकरण और बदरीनाथ धाम में चढ़ावे से जुड़ी कथित अनियमितताओं का मुद्दा भी उठाया। पार्टी ने इन मामलों में सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग की।

 

वहीं भाजपा की जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी का ध्यान भटकने का काम है इतने साल सत्ता में रहते हुए उन्होंने कुछ काम तो किया नहीं और आज न्याय यात्रा निकालकर जनता की सहानुभूति बताने का काम कर रही है।