Chamoli: कर्णप्रयाग- विकासखंड के आदिबद्री तहसील के बूंगा गांव निवासी 51 वर्षीय सुरेशी देवी की जंगल की आग की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार देर सायं लगभग 7 बजे के आसपास बूंगा गांव की सुरेशी देवी अपनी गोशाला जा रही थी। इस दौरान जंगल में लगी आग उनकी गोशाला तक पहुंच गई। जिसके चपेट में आने से वो गंभीर रूप से झुलस गई ।
जलने पर जब महिला चिल्लाई तो गांव के लोग घटना स्थल पर पहुंचे और किसी तरह उसे आग से निकालकर घर ले आए। जब वे उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे तो तभी उसने दम तोड दिया। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय पटवारी और वन विभाग के अधिकारियों को रात को ही सूचित कर दिया था।
वहीं दूसरी और नारायणबगड़ के रेस चोपता गांव में एक महिला जंगल की आग में झुलस गई। झुलसी महिला कश्मीरा देवी का उपचार कर्णप्रयाग उपजिला अस्पताल में चल रहा है।
