Chamoli: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोपेश्वर में नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 के शुभारंभ अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी गौरव कुमार ने छात्राओं को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया।
जिलाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य प्रत्येक छात्र-छात्रा को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण से छात्राओं को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहन मिलेगा तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभिभावकों को भी राहत मिलेगी। उन्होंने छात्राओं से मन लगाकर अध्ययन करने, अनुशासन बनाए रखने तथा अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण हेतु निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।
Dehradun: आपदा में साहस और समर्पण की मिसाल, राज्यपाल ने देहरादून के कर्मवीरों को किया सम्मानित
इस दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय में स्थित पुस्तकालय कक्ष का निरीक्षण किया और उसके रख रखाव को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कार्यक्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत , विद्यालय के प्रधानाचार्य ललित मोहन बिष्ट, विद्यालय का स्टाफ एवं छात्राएं उपस्थित रहे।
