Chamoli: अशासकीय विद्यालय प्रबंधक संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन, अंकित सिंह भंडारी बने अध्यक्ष

Chamoli:  जनपद चमोली में अशासकीय विद्यालयों के प्रबंधकों ने पहली बार एक संगठित पहल करते हुए अपनी कार्यकारिणी का गठन किया। इस ऐतिहासिक बैठक में सर्वसम्मति से जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डुमक के प्रबंधक अंकित सिंह भंडारी को संगठन का अध्यक्ष चुना गया।

वहीं दीपक बिष्ट को उपाध्यक्ष, संजय लखेड़ा को कोषाध्यक्ष, संदीप पटवाल को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। अजीत कुंवर को संरक्षक, आनंद सिंह रावत को सह-संरक्षक तथा नवनीत रावत को सह सचिव नियुक्त किया गया।

 

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने बैठक के दौरान अशासकीय विद्यालयों के समक्ष आ रही विभिन्न चुनौतियों पर विस्तार से मंथन किया। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, संसाधनों की कमी दूर करने तथा प्रबंधकों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठित रूप से संघर्ष करने का संकल्प लिया।

Timtimate Jugnu अब क्यों नहीं दिखते? क्या आने वाली पीढ़ी कभी जुगनू देख भी पाएगी, जानिए इसके पीछे की बड़ी वजह

यह पहली बार है जब जिले में इस प्रकार का प्रबंधक संगठन अस्तित्व में आया है, जिससे भविष्य में अशासकीय विद्यालयों की आवाज को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।