Chamoli: शव यात्रा में गया युवक नहीं लौटा घर, पत्थर लगने से गई जान

Chamoli:  जिले के थराली विकासखंड के कैरा गांव में एक दर्दनाक हादसे में युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कैरा गांव निवासी दिग्विजय सिंह अपने चाचा की शव यात्रा में शामिल होने गए थे। इसी दौरान अचानक पहाड़ी से एक पत्थर गिरकर उनके सिर पर लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

Dehradun: सेलाकुई में ओवरटाइम और वेतन को लेकर उग्र हुए श्रमिक, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल घायल युवक को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सोल घाटी संघर्ष समिति के अध्यक्ष चरण सिंह ने बताया कि दिग्विजय सिंह 108 आपातकालीन सेवा में चालक के रूप में तैनात थे।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली में तैनात डॉक्टर अमित रूद्र ने बताया कि घायल अवस्था में युवक को अस्पताल लाया गया था, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान दिग्विजय पुत्र हर्षपाल सिंह रावत, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम कैरा के रूप में हुई है।

 

वहीं ग्वालदम चौकी इंचार्ज लक्ष्मण सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर दिया है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली में की जाएगी।