Miss World: क्रिस्टीना पिस्जकोवा के सिर सजा ‘मिस वर्ल्ड 2024’ का ताज, जानें उनके बारे में सबकुछ 

Christina Piszkova:चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने मिस वर्ल्ड 2024 का खिताब अपने नाम किया। पोलैंड की करोलिना बिलावस्का ने क्रिस्टीना के सिर पर ये ताज पहनाया।


Miss World 2024: मिस वर्ल्ड 2024 का ताज चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिस्जकोवा के सिर सज चुका है। उन्होंने भारत में आयोजित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का 71वां संस्करण जीता। क्रिस्टीना 112 देशों की कंटेस्टेंट को पछाड़कर मिस वर्ल्ड बनीं। वहीं लेबनान की यास्मीना जायटौन प्रथम उपविजेता रहीं।

कैरोलिना ने पहनाया क्रिस्टीना को ताज

बता दें कि नौ मार्च को मुंबई में स्थित जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में मिस वर्ल्ड 2024 प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले हुआ। इस समारोह में चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने मिस वर्ल्ड 2024 का खिताब अपने नाम किया। क्रिस्टीना पिस्जकोवा को 70वीं मिस वर्ल्ड कैरोलिना बिलावस्का ने ताज पहनाया।

 सिनी शेट्टी ने किया भारत का प्रतिनिधित्व

28 साल बाद इस कार्यक्रम की मेजबानी करने वाले भारत का प्रतिनिधित्व 22 वर्षीय सिनी शेट्टी ने किया था। उन्होंने टॉप 8 में अपनी जगह बनाई तह। मुंबई में जन्मीं सिनी शेट्टी को 2022 में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड का ताज पहनाया गया था। वे मिस वर्ल्ड 2024 की प्रतियोगिता में शीर्ष 4 में जगह बनाने में असमर्थ रहीं।

1999 में जन्म, पढ़ाई के साथ-साथ मॉडलिंग भी 

क्रिस्टीना पिस्जकोवा का जन्म 19 जनवरी 1999 में हुआ था। वर्तमान समय में लॉ एंड बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई भी कर रही हैं। अपनी पढ़ाई करने के साथ-साथ वो मॉडलिंग में भी अपना करियर बना रही हैं।

सिर्फ इतना ही नहीं वो असहाय लोगों के लिए भी काफी काम करती हैं। उन्होंने कुछ समय पहले ही क्रिस्टीना पिस्जको फाउंडेशन की स्थापना की, जो जरूरतमंदों की मदद करता है। इसके अलावा तंजानिया में उन्होंने गरीब बच्चों के लिए इंग्लिश स्कूल खोला है, जिसका संचालन वो खुद करती हैं। वो अक्सर अंडरप्रिव्लिज्ड बच्चों के लिए कुछ न कुछ काम करती रहती हैं।

ये भी पढ़ें:CM धामी ने दी 8275 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

दिग्गज हस्तियों ने लिया फैसला

बता दें कि इस समारोह में 12 न्यायाधीशों के पैनल में फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला, कृति सेनन, पूजा हेगड़े, क्रिकेटर हरभजन सिंह सहित कई दिग्गज हस्तियां थीं। फिल्म निर्माता करण जौहर और पूर्व मिस वर्ल्ड मेगन यंग ने इस कार्यक्रम की मेजबानी की। वहीं, गायक शान, नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ ने भी शानदार प्रस्तुति दी।