Khatima: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के लोहियाहेड हेलीपैड व कैंप कार्यालय में जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी तथा समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए जनता की समस्याओं का शीघ्रता से समाधान किया जाए।
Pauri: कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं, DM ने किया निरीक्षण
इसके उपरान्त पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री ने कैंप कार्यालय परिसर लोहियाहेड में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हमें पौधारोपण ही नहीं उनका संरक्षण भी करना है।
मुख्यमंत्री ने अधिक से अधिक फलदार पौधे लगाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि जनपद में अभियान चलाकर 04 लाख पौधे लगाए जाएंगे।
