Dehradun: पुलिस लाइन में उपवा दीपावली मेले का शुभारम्भ

देहरादून। मुख्यमंत्री धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में उपवा के दीपावली मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने यहां पुलिस के प्रशासनिक भवन का लोकार्पण भी किया।

यहीं से वर्चुअली जुड़कर अन्य जनपदों में पुलिस भवनों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया गया.. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने पुलिस परिवार के 10 दिव्यांग परिजनों को कृत्रिम अंग और उपकरण भी वितरित किए। साथ ही 18 मेधावी छात्रों, राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सात खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

देवभूमि उत्तराखंड है निवेश की नई पहचान:- रेखा आर्य

सीएम धामी ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए प्रदेश और केंद्र की सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। मुहिम में उत्तराखंड पुलिस की भी अहम भूमिका है।