अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी की विजय होने पर नंदा नगर में कांग्रेस में खासा उत्साह का माहौल है। कांग्रेस प्रत्याशी ने इसे जनता की जीत बताया।
चमोली जिले के नगर पंचायत नंदानगर से कांग्रेस प्रत्याशी बीना रौतेला ने 183 वोटो से जीत हासिल की है। अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी को 650 मत मिले तो वहीं भाजपा को 467 मत प्राप्त हुए। इस जीत से नंदानगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। कांग्रेस प्रत्याशी बीना रौतेला ने इसे जनता की जीत बताते हुए कहा कि यह नंदानगर की जनता की उम्मीदों का परिणाम है।
ये भी पढ़ें 👉:बच्चों को खिलाना शुरू करें ये 5 चीजें, कम्प्यूटर से भी तेज चलेगा बच्चे का दिमाग
वहीं इस खास मौके पर बीना देवी के पति ने भी जीत पर खुशी जाहिर की। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मैं उन सभी लोगों का धन्यवाद करना चाहूंगा, जिन्होंने मेरी पत्नी को विजयी बनाया। मैं खुद एक सामाजिक कार्यकर्ता रहा हूं और हमेशा से ही सामाजिक गतिविधियों से भी जुड़ा रहा हूं। मैं कांग्रेस पृष्ठभूमि का रहा हूं। विगत कई वर्षों से नंदानगर में मेरे सामाजिक सरोकारों से ताल्लुकात रहे हैं। तमाम गतिविधियों में मैंने अहम भूमिका निभाई है। यह उसी का नतीजा है कि यहां की जनता ने मेरी पत्नी को जिताया है।