Chamoli में PMGSY के तहत 56 पुलों का निर्माण, 45 पुल बनकर तैयार

Chamoli: जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला कार्यालय सभागार में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अंतर्गत जनपद में निर्माणाधीन पुलों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में ब्रिज एंड रूफ कंपनी लिमिटेड के अधिकारियों ने पुल निर्माण कार्यों की अद्यतन प्रगति से अवगत कराया।

Uttarakhand: कारगिल विजय दिवस पर CM धामी ने वीर सैनिकों और शहीद परिवारों को किया सम्मानित, बोले- सैनिकों का सम्मान राष्ट्रधर्म

अधिकारियों ने बताया कि जनपद में प्रस्तावित कुल 56 पुलों में से 45 पुलों का निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है। इनमें 39 पुल एप्रोच रोड सहित पूर्ण रूप से क्रियाशील हैं, जबकि 6 पुलों पर एप्रोच रोड का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसके अतिरिक्त 11 पुलों का निर्माण कार्य वर्तमान में जारी है।

 

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि जनपद में बकरिया बैंड-छिमटा मोटर मार्ग के किमी-1 पर 36 मीटर स्पान स्टील गर्डर पुल, जंगलचट्टी-सिराना मोटर मार्ग के किमी-1 पर 36 मीटर स्पान स्टील गर्डर पुल, नंदकेसरी-ग्वालदम मोटर मार्ग के किमी-8 से देवसारी मार्ग के किमी-5 पर 30 मीटर स्पान स्टील गर्डर पुल तथा देवाल-खेता मोटर मार्ग के किमी-10 से मोपाटा मार्ग के किमी-1 पर 60 मीटर स्पान स्टील गर्डर पुल सहित अन्य पुलों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। वहीं बुंगीधार-मेहलचौरी-बछुवाबाण मोटर मार्ग के किमी-1 पर 48 मीटर स्पान स्टील गर्डर पुल तथा देवालधार (दीवागाड़)-कंडारीखोड़ मोटर मार्ग के किमी-3 पर 30 मीटर स्पान स्टील गर्डर पुल सहित अन्य पुलों का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है तथा इनकी एप्रोच रोड का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

 

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी पुलों को एंड-टू-एंड कनेक्टिविटी के साथ शीघ्र संचालित करने के लिए पीएमजीएसवाई सहित संबंधित विभागों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए। उन्होंने कहा कि पुलों के साथ एप्रोच रोड का निर्माण भी प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुचारु रूप से संचालित हो सके।

 

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को पीसी, वेरिएशन तथा अन्य तकनीकी एवं प्रशासनिक समस्याओं का नियमानुसार समाधान करते हुए सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यों में अनावश्यक विलंब न हो तथा ग्रामीणों को यातायात संबंधी किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Pokhri में विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ, पहले दिन 110 मरीजों ने उठाया लाभ

बैठक में जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी सहित ब्रिज एंड रूफ कंपनी लिमिटेड के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।