Dehradun: मुख्यमंत्री आवास में 60 किलोग्राम शहद निकाला गया, सीएम बोले- उत्तराखण्ड में मौन पालन की अपार संभावनाएं 

Dehradun: मुख्यमंत्री आवास परिसर में आज शहद निष्कासन कार्य किया गया। पहले चरण में 60 किलोग्राम शहद निकाला गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री आवास परिसर एवं आस-पास के क्षेत्र में 3-बी गार्डन (Bee-Friendly Garden, Butterfly-Friendly Garden एवं Bird-Friendly Garden) विकसित करने की दिशा में कार्य किए जाएं।

Dehradun: सीएम धामी ने किया सामूहिक कन्या पूजन कार्यक्रम में प्रतिभाग

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में मौन पालन की अपार संभावनाएं हैं। राज्य में प्रचुर मात्रा में फूलों की प्रजातियां हैं, जो उच्च गुणवत्ता वाले जैविक शहद उत्पादन में सहायक हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में औषधीय गुणों वाला शहद तैयार करने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाए।

Yamunotri Dham 2026: 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर दोपहर में खुलेगा चारधाम का प्रथम द्वार, तय हुआ शुभ मुहूर्त 

इस अवसर पर उद्यान प्रभारी दीपक पुरोहित और चेयरमैन, देवभूमि पर्वतीय ग्रामोद्योग विकास संस्थान हरबर्टपुर श्री अजय कुमार सैनी मौजूद थे।