Dehradun: ओलंपिक पदक विजेता बॉक्सर मैरी कॉम ने प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु से की मुलाकात, उत्तराखंड में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने पर चर्चा

Dehradun: प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री आर.के. सुधांशु से ओलंपिक पदक विजेता विश्वविख्यात बॉक्सर एवं भूतपूर्व राज्यसभा सदस्य मैरी कॉम ने शिष्टाचार भेंट की।

New Delhi: नीति आयोग में सीएम धामी ने रखा उत्तराखंड का विकास एजेंडा, कुंभ और नंदा राजजात का दिया निमंत्रण

इस अवसर पर कॉरपोरेट एवं गैर-सरकारी संगठनों के सहयोग से खेल क्षेत्र में युवाओं को प्रोत्साहित करने तथा उनकी प्रतिभाओं के विकास हेतु विभिन्न संभावनाओं पर चर्चा की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन के अनुरूप युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं, प्रशिक्षण एवं अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें खेलों के प्रति प्रेरित करने और राज्य में खेल संस्कृति को सुदृढ़ कर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य के खिलाड़ियों को अवसर मुहैया कराने की संभावना पर विचार विमर्श किया गया।

 

इस अवसर पर सचिव रणवीर सिंह, खेल निदेशक दीप्ती सिंह एवं अपर सचिव मुख्यमंत्री, मनमोहन मैनाली उपस्थित रहे।