Delhi: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मिले CM धामी, विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा

Delhi: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के बीच हुई इस मुलाकात को संगठनात्मक एवं समसामयिक विषयों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, मुलाकात के दौरान किन मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

Delhi: उत्तराखण्ड दिवस समारोह में CM धामी ने किया राज्य पवेलियन का शुभारंभ, स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने पर जोर