Doctors Day: दून मेडिकल कॉलेज में ‘डॉक्टर ऑफ द ईयर’ सम्मान, 32 डॉक्टर हुए सम्मानित

Doctors Day: नेशनल डॉक्टर्स डे के अवसर पर राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में आयोजित ‘‘पांचवें डॉक्टर ऑफ़ द ईयर’’ सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों में AI Centre of Excellence स्थापित करेगी।

Doctors Day: समारोह में CM धामी ने उत्कृष्ट चिकित्सकों को किया सम्मानित, स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत करने का दोहराया संकल्प

उन्होंने कहा कि 2026 के अंत तक सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सभी रिक्त पदों में नियुक्ति हो जाएगी। साथ ही पदोन्नति को भी शत प्रतिशत पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में विशेषज्ञ डॉक्टर्स का एक अलग से कैडर बनाया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री ने पूरे प्रदेश से चयनित 32 उत्कृष्ट डॉक्टर्स को इस वर्ष का ‘‘डॉक्टर ऑफ़ द ईयर’’ अवार्ड प्रदान किया। तीन डॉक्टर्स को आउटस्टैंडिंग लीडरशिप अवॉर्ड तथा तीन डॉक्टर्स को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डॉ.) भानु दुग्गल ने की।