Doiwala: हरेला पर्व एवं वन महोत्सव के अवसर पर डोईवाला के वार्ड नंबर-1 मिस्सरवाला (खादर) स्थित टीम के सदस्यों द्वारा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से विशेष पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सुदामा कुटी, मिस्सरवाला (खादर) परिसर में औषधीय गुणों से भरपूर नीम का पौधा रोपित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने पौधरोपण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण देने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण के साथ उसकी देखभाल भी करनी चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने लोगों से भी अपील की कि वे अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण अभियान को जन आंदोलन बनाएं। उन्होंने कहा कि नीम जैसे औषधीय पौधे न केवल पर्यावरण को शुद्ध करते हैं, बल्कि स्वास्थ्य की दृष्टि से भी बेहद लाभकारी हैं।
Dehradun: बदरीनाथ चढ़ावा विवाद…शिकायतकर्ता संदीप खत्री ने पुलिस पर हाउस अरेस्ट का लगाया आरोप
इस अवसर पर अमित सिंह बिष्ट, प्रदीप भट्ट, प्रवेश रोहिला, सुंदर सिंह सामंत, हरीश सामंत, हेमराज शाह, पूनम बिष्ट, रश्मी चौहान, शीतल चौहान, गंगा शाही, आर.पी. सेमवाल, विश्वेश्वर नौटियाल, मदन सिंह पंवार, धर्म सिंह सामंत, जी.एन. खण्डूरी एवं पूरण सिंह लटवाल सहित अन्य स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
