Elon Musk ने मेटा के बाद अब विकिपीडिया से लिया पंगा

दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्‍क ने मेटा के बाद अब विकिपीडिया से पंगा ले लिया है। उन्होंने विकिपीडिया को चैलंज दिया कि अगर विकिपीडिया अपना नाम बदलेगा तो वह उसे एक अरब डॉलर देंगे।


Elon Musk takes issue with Wikipedia after Meta

टेस्ला, एक्‍स और स्पेसएक्सजैसी कंपनियों के मालिक और दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क हमेशा ही अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने मेटा को चुनौती दी थी, जिसके बाद माहौल गर्मा गया था। वहीं, अब उन्होंने विकिपीडिया से भी पंगा ले लिया है। उन्होंने कहा कि अगर विकिपीडिया अपना नाम बदलेगा तो वह उसे एक अरब डॉलर देंगे।

एलन मस्क का विकिपीडिया को चैलंज

गौरतलब है, एलन मस्क ने पिछले साल ट्विटर को पूरी तरह से खरीद लिया था। इसके बाद से ही वह नए-नए बदलाव करते रहे हैं। कुछ महीनों पहले ही ट्वीटर का नाम बदलकर एक्स रख दिया था। अब इस बीच उन्होंने विकिपीडिया को भी चैलंज दिया है।

अपना नाम बदलता है तो मैं उसे एक अरब डॉलर दूंगा

मस्क ने बीते रविवार को अपने एक पुराने ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कहा कि “अगर विकिपीडिया अपना नाम बदलकर डिकिपीडिया कर ले तो वह उन्हें एक अरब डॉलर देंगे”। इस पर यूजर ने विकिपीडिया को नाम बदलने की सलाह दी और कहा जैसे ही रुपये मिल जाए वापस आप अपना नाम बदल लेना। इस पर मस्क ने भी एक शर्त रख दी। उन्होंने कहा कि मैं पागल नहीं हूं। विकिपीडिया को कम से कम एक साल के लिए नाम बदलना होगा।

मस्क ने एक और पोस्ट किया। उसमें उन्होंने विकिपीडिया के होमपेज का एक स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उल्लेख किया गया था कि जिमी वेल्स की तरफ से अपील है कि विकिपीडिया बिक्री के लिए नहीं है।

I will give them a billion dollars if they change their name to Dickipedia https://t.co/wxoHQdRICy

— Elon Musk (@elonmusk) October 22, 2023

मस्क ने कहा, ‘क्या आपने कभी सोचा है कि विकिपीडिया फाउंडेशन इतना पैसा क्यों चाहता है? विकिपीडिया को संचालित करने के लिए निश्चित रूप से इसकी आवश्यकता नहीं है। दिमाग वाले लोग जानना चाहते हैं कि आप सचमुच अपने फोन से कुछ भी लिख सकते हैं! तो पैसे किसलिए चाहिए?’

मस्क ने एक पोस्ट में यह भी पूछा कि क्या उनके विकीपीडिया पेज पर एक गाय और एक पूप इमोजी जोड़ा जा सकता है।