जोशीमठ थैंग मोटर मार्ग पर वाहन दुर्घटना में चार लोग घायल

रिपोर्ट -सोनू उनियाल

 

जोशीमठ। थैंग मोटर मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त, जिसमें दो घायल व दो सामान्य बताए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार जोशीमठ मारवाडी पुल से आगे थैंग मोटर मार्ग पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें चार लोग घायल हो गए ।

सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंची। तथा घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ लाया गया। जोशीमठ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राकेश भट्ट का कहना है कि कार में 4लोग सवार थे। जिसमे दो की हालात सामान्य ओर दो लोग घायल है। जिनका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ मै किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोतवाली जोशीमठ को स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दी कि एक आल्टो गाड़ी चाई गाँव के पास गिर गयी है। पुलिस सहायता की अवश्यकता है।

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड के उत्पादों का ब्रांड बना ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’

इस सूचना पर तत्काल 108 को सूचित कर कोतवाली जोशीमठ से पुलिस बल साथ में लेकर मौके पर पहुँच कर चाई गावं जाने वाली रोड पर पलटी आल्टो गाड़ी जिसका रजि. न. UA07L7844 के अंदर दबे हुए निम्न चार घायल व्यक्तियों को तत्काल निजी वाहन व 108 वाहन के माध्यम से सरकारी अस्पताल जोशीमठ लाया गया। जिनका उपचार जोशीमठ सरकारी अस्पताल में चल रहा है। घायलों के परिजनों को सूचित किया गया है। गंभीर रूप से घायल माखन लाल व तेजपाल को डॉक्टर द्वारा उपचार हेतु हायर सेंटर रेफर किया गया है।

ये भी पढ़ेंउत्तराखंड के पूर्व मंत्री ‘गांववासी’ का निधन, सीएम ने जताया शोक

घायल व्यक्ति के नाम पते

-1-मखन लाल पुत्र झगड़ी लाल उम्र लगभग 40 वर्ष निवासी ग्राम रेगड़ी कोत. जोशीमठ !(गंभीर घायल /चालक )

2- तेजपाल निवासी रेगड़ी उम्र लगभग 37वर्ष (नेपाली मूल /गंभीर घायल )

3-सुरेंद्र लाल पुत्र श्याम लाल निवासी ग्राम करछी कोत. जोशीमठ उम्र लगभग 35 वर्ष!(सामान्य चोटिल )

4- राकेश पुत्र पुष्कर लाल निवासी ग्राम तुगशी कोत. जोशीमठ उम्र लगभग 32 वर्ष!(सामान्य चोटिल )