राज्यपाल ने किया जॉर्ज एवरेस्ट कार्टोग्राफी संग्रहालय का भ्रमण

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने मसूरी में जॉर्ज एवरेस्ट कार्टोग्राफी संग्रहालय का भ्रमण कर इतिहास की जानकारी ली। राज्यपाल ने कहा कि संग्रहालय लोगों को सर जॉर्ज एवरेस्ट के कार्यों से अवगत कराएगा।


Governor visited George Everest Cartography Museum

मसूरी। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने जॉर्ज एवरेस्ट में कार्टोग्राफी संग्रहालय का भ्रमण किया। राज्यपाल ने कार्टोग्राफी के इतिहास, इससे जुड़े उपकरणों, महान भारतीय सर्वेक्षकों और द ग्रेट ट्रिगोनोमेट्रिकल सर्वे के विषय में जानकारी ली।

Governor visited George Everest Cartography Museum

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि संग्रहालय लोगों को सर जॉर्ज एवरेस्ट के कार्यों से अवगत कराएगा। साथ ही महान सर्वेयर नैन सिंह रावत, राधानाथ सिकदर द्वारा सीमित साधनों में किए गए कार्य लोगों के लिए प्रेरणा बनेंगे। उन्होंने कहा म्यूजियम में नई टेक्नोलॉजी और एआई का उपयोग किया जाना इसे विशेष बनाता है। उन्होंने कहा कि सुरम्य शहर मसूरी आने वाले पर्यटकों को एक बार इस विश्व स्तरीय संग्रहालय को अवश्य देखना चाहिए। उन्होंने संग्रहालय बनाने वाले लोगों की प्रशंसा की।

ये भी पढ़े: World Cup में भारत ने इंग्लैंड को 20 साल बाद हराया, लगाया जीत का ‘सिक्सर’

Governor visited George Everest Cartography Museum

ये भी पढ़े: 3 नवम्बर से होगा गढ़ कौथिग मेले का आगाज

बता दें कि यह संग्रहालय महान गणितज्ञ राधानाथ सिकदर और सर्वेयर पंडित नैन सिंह रावत को समर्पित है। 1832 में बने सर जॉर्ज एवरेस्ट हाउस को संग्रहालय के रूप में विकसित किया गया है। इस अवसर पर प्रथम महिला गुरमीत कौर मौजूद रहीं।