पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती, हालचाल जानने पहुंचे माहरा

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। कुछ दिन पहले भी उनकी तबीयत बिगड़ी थी।


देहरादून।  पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति सामान्य है। पेट में दर्द और उल्टी की शिकायत बताई जा रही है। वहीं उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा उनसे मिलने पहुंचे।

पिछले दिनों हादसे में घायल होने के बाद से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को कुछ दिक्कत हो रही थी।

ये भी पढ़ें: सुरंग में फंसे 41 मजदूरों तक पहुंचा 6 इंच का पाइप, अब भेजा जाएगा खाना

कुछ दिन पहले भी हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी थी, तब उन्हें हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती कराया गया था।