यहां चीख पुकार के बीच सुनाई दी तेंदुए की दहाड़, हमले में तीन घायल, देखिए video

leopard attack : तेंदुआ आने की खबर लगते ही लोग घरों के दरवाजे, खिड़कियां बंद कर छतों पर चढ़ गए। घंटों मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पिंजरे में कैंद किया तब लोगों की जान में जान आई।


हल्द्वानी में प्रेमपुर लोशज्ञानी और राजारानी विहार में शनिवार सुबह तेंदुआ पहुंच गया, जिसे रेस्क्यू करने गई वन विभाग की टीम के दो कर्मचारी घायल हो गए। एक स्थानीय व्यक्ति पर भी तेंदुए ने हमला बोल दिया।

देखिए video

 तेंदुए का आतंक

प्रेमपुर लोशज्ञानी में सुबह करीब छह बजे तेंदुआ देखा गया। सूचना मिलने के बाद भाखड़ा रेंज, टांडा रेंज की टीम पहुंची। नैनीताल चिड़ियाघर के डॉ. हिमांशु के अलावा वेस्टर्न सर्किल में तैनात डॉ. आयुष उनियाल रेस्क्यू टीम के साथ पहुंचे। तेंदुए ने कई बार टीम को छकाया। तेंदुआ प्रेमपुर लोश्ज्ञानी से होते हुए राजारानी विहार में पहुंच गया।

तेंदुआ आने की खबर लगते ही लोग घरों के दरवाजे, खिड़कियां बंद कर छतों पर चढ़ गए। इस बीच खेल रहे बच्चों ने पत्थर मारे तो वहां से भागते हुए फिर एक खाली प्लाट में उगी झाड़ियों के अंदर छिप गया और काफी देर तक नहीं निकला। इस दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई।

ये भी पढ़ें:Haldwani हिंसा पर बोले सीएम, दंगाइयों पर होगी सख्त कार्रवाई

घंटों मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पिंजरे में कैंद किया तब लोगों की जान में जान आई।