Uttarakhand में Holi की धूम, ढोल-दमाऊ की थाप पर खूब थिरके सीएम धामी 

Holi 2024: सीएम धामी ने सभी को अबीर- ग़ुलाल लगाते हुए रंगों के पर्व होली की बधाई व शुभकामनाएं दी। इस दौरान सीएम भी होली के गीतों पर खूब झूमे। 


देहरादून। उत्तराखंड में रंगों के पर्व होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। रविवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर में भी होली हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई। गीतों के साथ ही सीएम धामी ने ढोल दमाऊ और ढफली बजाते हुए सभी के साथ पारंपरिक नृत्य भी किया।

मुख्यमंत्री ने सभी को अबीर – ग़ुलाल लगाते हुए रंगों के पर्व होली की बधाई व शुभकामनाएं दी।

होली मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों ने भी मुख्यमंत्री को होली की शुभकामनाएं दी तथा होली से सम्बंधित पारम्परिक गीत- श्याम मुरारी के दर्शन को जब विप्र सुदामा आए हरि, आयो वसंत बहार, शिव शंकर खेले होली, फागुन में खेला होली, शिव के मन माहि बसे काशी, आदि खड़ी होली के गीत गाते हुए ढोल-दमाऊ के बीच एक -दूसरे को बधाई दी।

ये भी पढ़ें ✍🏻:भाजपा मुख्यालय में होली मिलन समारोह (Holi meeting ceremony at BJP headquarters)

इस उल्लास भरे उत्सव के अवसर पर सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत कई बड़े नेता पहुंचे।