Dehradun: सुद्धोवाला, देहरादून में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय पीयर लर्निंग कार्यशाला (International Peer Learning Workshop on Infrastructure Asset Management for Sustainable Development) में आज विभिन्न सार्वजनिक परिसंपत्तियों के नियोजन, निर्माण, संचालन, रखरखाव एवं दीर्घकालिक उपयोग को अधिक प्रभावी बनाने हेतु अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों, एवं उत्तराखण्ड के अधिकारियों द्वारा विस्तृत एवं दीर्घकालिक कार्ययोजना पर मंथन किया गया।

इनमें प्रमुख रूप से ISBT Housing Society and Parking Facility, AYUSH Hospital Building and Essential Services, Sewage Waste Management Facility in Sheeshambara, Dehradun, Rural Community Centres as Tourist Facility Hubs, Parking Facility Across the State of Uttarakhand, Kainchi Multistory Parking Facility एवं Rural Road Infrastructure आदि परिसम्पतियों के रखरखाव, मूल्यांकन, प्रबंधन आदि पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त UNDESA द्वारा UN-IAM टूलकिट के उपयोग पर भी प्रतिभागियों को विस्तार पूर्वक प्रस्तुतीकरण दिया गया।
कार्यशाला के दूसरे दिन अपर सचिव श्री आशीष श्रीवास्तव ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी विभागों को अपने Asset Management Plan को सुव्यवस्थित एवं सुदृढ़ तरीके से तैयार करना चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से छोटे-छोटे सुधारात्मक बदलावों (Incremental Improvements) पर ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इसके लिए विभागों को स्पष्ट एवं मापनीय SMART Goals निर्धारित करने चाहिए तथा प्रत्येक लक्ष्य के अनुरूप SMART Indicators एवं Targets भी तय करने चाहिए।
कार्यशाला में UNDESA के डॉ. डेनियल प्लात्ज सहित नेपाल, श्रीलंका, भूटान, केन्या, घाना के प्रतिभागियों एवं विभिन्न विभागों के प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
