Jaspur: लगातार बढ़ती गर्मी ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। ऐसी चिलचिलाती गर्मी में बिजली न आने से जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर क्षेत्र में भी यही स्थिति देखने को मिली।
Tharali: आपदा प्रभावित चेपड़ो गांव पहुंचे हरदा, भू-धंसाव पर जताई चिंता, मुआवजे पर उठाए सवाल
अघोषित बिजली कटौती से नाराज़ लोगों ने राजपुर क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य नईम अहमद के नेतृत्व में बिजली घर पहुँचकर विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द समस्या के समाधान की मांग की।
मीडिया से बातचीत में जिला पंचायत सदस्य नईम अहमद ने कहा कि पिछले कुछ समय से लगातार अघोषित विद्युत कटौती की जा रही है। दिनभर काम में व्यस्त रहने के बाद जब लोग रात में आराम करने जाते हैं, तब 5 से 6 घंटे तक बिजली गायब रहती है, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में बिजली उत्पादन होने के बावजूद अन्य राज्यों को बिजली बेची जा रही है, जबकि स्थानीय जनता परेशान है।
उन्होंने कहा कि सरकार की इसी कार्यप्रणाली के विरोध में शांतिपूर्वक ज्ञापन दिया गया है। यदि चार दिनों के भीतर व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो बिजली घर में तालाबंदी की जाएगी और किसी को काम नहीं करने दिया जाएगा। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि बिजली व्यवस्था ठीक नहीं हुई, तो अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।
