Kanwar Yatra2026: आगामी कांवड़ यात्रा 2026 को सुरक्षित, व्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए हरिद्वार पुलिस ने श्रद्धालुओं के लिए विस्तृत एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने सभी शिवभक्तों से यात्रा के दौरान नियमों का पालन करने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।
इन वस्तुओं पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध
हरिद्वार पुलिस के अनुसार कांवड़ यात्रा के दौरान जुगाड़ वाहन, रेट्रो साइलेंसर, त्रिशूल, तलवार, नुकीले हथियार तथा अन्य घातक वस्तुओं के साथ यात्रा करना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कांवड़ और झांकी की ऊंचाई तय
यात्रा के दौरान विद्युत लाइनों से होने वाली संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पैदल कांवड़ की अधिकतम ऊंचाई 6 फीट और कांवड़ झांकी की अधिकतम ऊंचाई 10 फीट निर्धारित की गई है।
श्रद्धालुओं के लिए जरूरी निर्देश
पुलिस ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे:
अपने साथ वैध पहचान पत्र अवश्य रखें।
शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों का सेवन न करें।
रेलवे और यातायात संबंधी सुरक्षा नियमों का पालन करें।
किसी भी प्रकार के विवाद या कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न होने दें।
पुलिस और प्रशासन के निर्देशों का पूरी तरह पालन करें।
सुरक्षित और अनुशासित यात्रा की अपील
हरिद्वार पुलिस ने कहा है कि कांवड़ यात्रा आस्था का महापर्व है। सभी श्रद्धालु अनुशासन और संयम बनाए रखते हुए प्रशासन का सहयोग करें, ताकि कांवड़ यात्रा 2026 सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न हो सके
