खाकी ने निभाया बेटे का फर्ज, चाय पत्ती बेचने वाली अम्मा का किया अंतिम संस्कार

थाना गोपेश्वर के जवानों ने बेटे का फर्ज निभाते हुए अम्मा के शव न सिर्फ कंधा दिया, बल्कि हिन्दू रीति-रिवाजों व पूरे विधि विधान के साथ अंतिम संस्कार कर नम आंखों से विदाई दी।


रिपोर्ट -सोनू उनियाल

Khaki fulfilled his son's duty and performed the last rites of his tea leaf selling mother.

गोपेश्वर। एक बार फिर चमोली पुलिस के जवानों ने साबित किया है कि इंसानियत का रिश्ता सभी रिश्तों से बड़ा होता है। विगत कुछ माह से स्वास्थ्य खराब होने के कारण गोपेश्वर में चाय पत्ती बेचकर अपना गुजर- बसर करने वाली पुलिस की अम्मा (श्रीमती पुष्पा देवी पत्नी स्वर्गीय नारायण सिंह उम्र 75 वर्ष) जो उपचार हेतु जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में भर्ती थी।

ये भी पढ़ें 👉उत्तराखंड एकेडमी नैनीताल ने अधिकारियों को दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण

लेकिन डॉक्टरों द्वारा कठिन प्रयास के बाद भी महिला नही बच पाई। जिसके बाद पुलिस द्वारा अनाश्रित होने के कारण महिला के शव को 72 घंटे मोर्चरी जिला चिकित्सालय फ्रीज़र में रखवाया गया। उक्त महिला के सगे-संबंधियों की जानकारी ली गई तथा जिला नियंत्रण कक्ष के माध्यम से आर०जी० भी करायी गई। लेकिन कोई भी सगे-संबंधी थाना गोपेश्वर/जिला चिकित्सालय गोपेश्वर नही पंहुच पाये।

ये भी पढ़ें 👉चतुर्थ केदार रुद्रनाथ के कपाट हुए शीतकाल के लिए बंद

जिसके बाद थाना गोपेश्वर के जवानों ने बेटे का फर्ज निभाते हुए अम्मा के शव न सिर्फ कंधा दिया, बल्कि हिन्दू रीति-रिवाजों व पूरे विधि विधान के साथ अंतिम संस्कार कर नम आंखों से विदाई दी।

केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, 4% महंगाई भत्ता बढ़ा

गजब की ड्रेस, जो हर सेकंड बदलती है डिजाइन, देखिए video