Mahatma Gandhi: बापू की पुण्यतिथि पर जानें उनके अनमोल वचन

Mahatma Gandhi Punyatithi: पहले वो आपको अनदेखा करेंगे..उसके बाद आप पर हंसेंगे…फिर वो आपसे लड़ेंगे..और तब आप जीत जाएंगे !

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी


पूरी दुनिया को सत्य और अहिंसा का पाठ पढ़ाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज 76वीं पुण्यतिथि है। 30 जनवरी 1948 को दिल्ली के बिड़ला हाउस में प्रार्थना सभा में जाने के दौरान नाथूराम गोडसे ने गांधी को गोली मार दी जिस वजह से उनकी मौत हो गई। इस दिन उन्हें श्रद्धांजलि दी जाती है और बापू को याद किया जाता है। तो आईये जानते हैं महात्मा गांधी की 76वीं पुण्यतिथि पर उनके आर्दश और अनमोल विचारों के बारे में……

उचित शिक्षा के अभाव में चरित्र निर्माण संभव नहीं

महात्मा गांधी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था। गांधी जी ने अपने विचारों से विश्व के बड़े नैतिक और राजनीतिक नेताओं को भी प्रेरित किया। वे मानते थे कि किसी भी देश की सामाजिक, नैतिक और आर्थिक प्रगति शिक्षा पर ही निर्भर करती है। इसलिए उनका मानना था कि उचित शिक्षा के अभाव में चरित्र निर्माण संभव नहीं है।

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड की पहली महिला मुख्य सचिव होंगी राधा रतूड़ी

महात्मा गांधी के विचारों से दुनियाभर के लोग प्रेरित हुए

महात्मा गांधी के विचारों ने दुनिया को नए बदलाव का पाठ पढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और दुनियाभर के लोग प्रेरित हुए। महान वैज्ञानिक आइंस्टीन ने बापू को लेकर कहा था कि, ‘भविष्य की पीढ़ियों को इस बात पर यकीन करने में मुश्किल होगी कि हाड़-मांस से बना ऐसा इंसान कभी धरती पर आया था’

 महात्मा गांधी के अनमोल विचार (Mahatma Gandhi Quotes in Hindi)

  • पहले वो आपको अनदेखा करेंगे,उसके बाद आप पर हंसेंगे,फिर वो आपसे लड़ेंगे और तब आप जीत जाएंगे !
  • जो बदलाव तुम दुनिया में देखना चाहते हो,वह खुद में लेकर आओ।
  • धैर्य का एक छोटा-सा हिस्सा,एक टन उपदेश से बेहतर है।
  • सभी धर्म एक ही शिक्षा देते हैं,बस उनके दृष्टिकोण अलग-अलग हैं।
  • हमें इस तरह जीना चाहिए, जैसे हम कल ही मरने वाले हैं,
  • हमें इस तरह सीखना चाहिए, जैसे हम वर्षों जीवित रहने वाले हैं।
  • कमजोर कभी क्षमाशील नहीं हो सकता है, क्षमाशीलता ताकतवर की निशानी है!