Uttarakhand Budget: धामी सरकार के बजट में नारी शक्ति को क्या मिली सौगात, जानें 

Uttarakhand Budget 2024: वित्तीय वर्ष 2024-25 में जेंडर बजट में लगभग 14,538 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। नंदा गौरा, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना, गंगा गाय महिला डेयरी विकास योजना आदि में प्रावधान किए गए हैं।


Uttarakhand Budget 2024: धामी सरकार ने बजट सत्र के दूसरे दिन वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश किया। वित्त मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने 89,230.07 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि सरकार राज्य के समग्र विकास पर आधारित बजट लेकर आई है। यह बजट उत्तराखंड को सशक्त करने का बजट है। इसमें महिला वर्ग के लिए भी सरकार ने पिटारा खोला है।

नारी शक्ति को क्या मिला

  • वित्तीय वर्ष 2024-25 में जेंडर बजट में लगभग 14538 करोड़ पांच लाख का प्रावधान।
  • नारी शक्ति और महिला कल्याण के लिए 574 करोड़ का प्रावधान।
  • नंदा गौरा योजना के लिए 195.00 करोड़।
  • मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना के लिए 30.00 करोड़।

ये भी पढ़ें:Uttarakhand Budget 2024: धामी सरकार के बजट में युवा शक्ति को क्या मिला खास, जानें

ये भी पढ़ें:Uttarakhand Budget: धामी सरकार का 89,230.07 करोड़ का बजट विधानसभा में पेश, जानें किस विभाग को क्या मिला

  • मुख्यमंत्री बाल पोषण योजना के लिए 28 करोड़।
  • मुख्यमंत्री महिला पोषण योजना में 15 करोड़।
  • गंगा गाय महिला डेरी विकास योजना के लिए पांच करोड़।
  • मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के के लिए लगभग 21 करोड़।