कोहली ने विश्व कप में बनाए ये बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन तेंदुलकर को छोड़ा पीछे

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने आज न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में एक के बाद एक कई नए कीर्तिमान रच दिए हैं।


IND vs NZ: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में विश्व कप के सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली ने 113 गेंदों पर 117 रनों की आतिशी पारी खेली और लीजेंड सचिन तेंदुलकर का सबसे ज्यादा वनडे शतकों का ऐतिहासिक रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। कोहली का यह वनडे करियर का 50वां शतक रहा। वो यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बने।

सचिन का 20 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

अपनी पारी के दौरान सचिन का एक और बड़ा रिकॉर्ड विराट ने अपने नाम किया है । वह रिकॉर्ड है एक वर्ल्‍डकप में सबसे अधिक रन का। कोहली अब एक विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। विराट कोहली ने इस विश्व कप में 674 रन पूरा किए। न्यूजीलैंड के खिलाफ 79 रन बनाते ही विराट ने यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इससे पहले तेंदुलकर ने साल 2003 के विश्व कप में सर्वाधिक 673 रन बनाए थे जो विश्व कीर्तिमान था।

वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज 

विराट कोहली – 279 पारी – 50 शतक

सचिन तेंदुलकर – 452 पारी – 49 शतक

रोहित शर्मा 251 पारी – 31 शतक

रिकी पोंटिंग – 365 पारी 30 शतक

सनथ जयसूर्या 433 पारी  – 28 शतक

 

एक विश्व कप में सर्वाधिक स्कोर

674 विराट कोहली, भारत (2023 विश्व कप)

673 सचिन तेंदुलकर, भारत (2003 विश्व कप)

659 मैथ्यूज हेडन, ऑस्ट्रेलिया (2007 विश्व कप)

648 रोहित शर्मा, भारत (2019 विश्व कप)

647 डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलिया (2019 विश्व कप)

 

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक 50 से अधिक स्कोर

264 – सचिन तेंदुलकर

217 – रिकी पोंटिंग

217 – विराट कोहली

216 – कुमार संगकारा

211 – जैक्स कैलिस

 

विश्व कप संस्करण में सर्वाधिक 50 से अधिक स्कोर

8 – विराट कोहली (2023)

7 – सचिन तेंदुलकर (2003)

7 – शाकिब अल हसन (2019)

6 – रोहित शर्मा (2019)

6 – डेविड वार्नर (2019)

ये भी पढ़ें: 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के लिए उत्तराखंड को भारतीय ओलंपिक संघ ने सौंपा ध्वज

वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बने रोहित

एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में रोहित शर्मा अब सबसे आगे हैं। इस वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा ने अब तक 27 छक्के लगा दिए हैं। क्रिस गेल ने 2015 में 26 छक्के जड़े थे। वहीं, इयान मार्गन ने 2019 में 22 छक्के जड़े थे। रोहित शर्मा ने इस मैच में तीन छक्के जड़ दिए हैं और वह विश्व कप में 50 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वह विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी भी हैं।