पौड़ी जिले के रिखणीखाल ब्लॉक में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कलवाड़ी के पास सवारियों से भरी एक ईको कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हुए। मृतकों में वाहन चालक भी शामिल है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन में सवार महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी थीं। बताया जा रहा है कि सभी महिलाएं रिखणीखाल में दीदी-भुली योजना के फॉर्म भरने गई थीं। वहां से वापस लौटते समय कलवाड़ी के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों और राहत एवं बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। घायलों का रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
हादसे में जान गंवाने वालों की सूची
कान्ति देवी (45 वर्ष), पत्नी दिनेश चन्द्र
रेखा देवी (42 वर्ष), पत्नी प्रेम सिंह
अनिल देबराड़ा (48 वर्ष), पुत्र जयानन्द (वाहन चालक)
सुमित्रा देवी (50 वर्ष), पत्नी रमेश सिंह
सुनीता देवी (45 वर्ष), पत्नी मदन सिंह
धनेश्वरी देवी (46 वर्ष), पत्नी किशन चन्द्र
सरोजनी देवी (38 वर्ष), पत्नी मोहन सिंह
रजनी देवी (25 वर्ष)
सभी मृतक भंगलवाड़ गांव के निवासी हैं।
