Mussoorie के जंगल में मिला 22 वर्षीय युवक का शव, 10 जुलाई से था लापता, फैली सनसनी

Mussoorie: हाथीपांव रोड के जंगल में सड़ी-गली हालत में मिला शव, क्षेत्र में फैली सनसनी,जांच में जुटी पुलिस


मसूरी: देहरादून के मसूरी-देहरादून मार्ग स्थित हाथीपांव रोड पर नाग मंदिर के पास जंगल में मंगलवार देर रात 22 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान सुमित पाल के रूप में, 10 जुलाई से था लापता

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान देहरादून निवासी सुमित पाल (22) के रूप में हुई है। वह 10 जुलाई से लापता था और उसकी गुमशुदगी नेहरू कॉलोनी थाने में दर्ज कराई गई थी। बताया जा रहा है कि वह अपनी बाइक से मसूरी आया था, जिसके बाद उसका कोई पता नहीं चला।

हत्या, आत्महत्या या हादसा? हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस

मंगलवार देर रात हाथीपांव रोड स्थित नाग मंदिर के पास जंगल में उसका शव सड़ी-गली अवस्था में मिला और जंगली जानवरों द्वारा नुकसान पहुंचाने के भी संकेत मिले हैं। पुलिस फिलहाल हत्या, आत्महत्या और दुर्घटना—तीनों पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

हरिद्वार में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में हरियाणा के युवकों की पिटाई, वीडियो बनाते रहे लोग

मसूरी के कोतवाल ने बताया कि-

22 साल के सुमित पाल की देहरादून में गुमशुदगी दर्ज थी. बीती रात उसका शव हाथीपांव मंदिर के पास स्थित जंगल से मिला है. मौत कैसे हुई अभी ये कहना जल्दबाजी होगा. पीएम रिपोर्ट और अन्य जांचों के बाद स्थिति साफ होगी. पुलिस जल्द मामले का खुलासा करेगी.
-देवेंद्र चौहान, कोतवाल, मसूरी-