Nainital: उत्तराखण्ड में SIR अभियान का आगाज, राज्यपाल ने भरा गणना फॉर्म

Nainital: सरोवर नगरी में भी भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का आगाज हो गया है। जिसकी शुरुआत लोकभवन में राज्यपाल गुरमीत सिंह से की। इसी क्रम में नैनीताल जनपद के सभी मतदाताओं को घर-घर जाकर गणना फॉर्म वितरित करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस अभियान की औपचारिक शुरुआत लोक भवन, नैनीताल में हुई, जहाँ ईआरओ द्वारा राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) को गणना फॉर्म उपलब्ध कराया गया।

इस अवसर पर अधिकारियों ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत बीएलओ द्वारा प्रत्येक मतदाता के घर जाकर गणना फॉर्म वितरित किए जाएंगे तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मतदाता विवरणों का सत्यापन एवं अद्यतन कार्य किया जाएगा।

इस अवसर पर आयुक्त कुमाऊँ मंडल दीपक रावत ने मीडिया के माध्यम से आमजनमानस से अपील की है जो भी बी एल ओ घर पर गणना फार्म देने आये उस फार्म को अच्छी तरह साफ सुथरा भर कर रखें जब बीएलओ मांगे तो उन्हें दे दे। साथ ही उन्होंने कहा गणना फार्म को भरने में पूरी सावधानी बरतें। तथा सहयोग भी करते रहें।

SIR 2026: उत्तराखण्ड में SIR अभियान शुरू, सीएम धामी को सौंपा गया गणना प्रपत्र

उन्होंने कहा यह अभियान निर्वाचन नामावली को अधिक शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जिससे सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित किया जा सके।

इस अवसर पर कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत, अपर सचिव श्रीमती रीना जोशी, अपर जिलाधिकारी विवेक राय, उप जिलाधिकारी नवाजिश खालिक मौजूद रहे।