राष्ट्रीय सचिव युवा कांग्रेस नईम प्रधान ने राज्य स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

कई वर्षों के आन्दोलन के बाद 9 नवंबर, 2000 को उत्तराखंड को देश के सत्ताईसवें राज्य का दर्जा मिला था।


उत्तराखंड राज्य की स्थापना को आज 23 साल पूरे हो गए। राज्य अब 24वें साल में प्रवेश कर गया है।  इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव युवा कांग्रेस नईम प्रधान ने प्रदेशवासियों को बधाई दी है।

उन्होंने कहा कि “राज्य स्थापना के समय जिन उत्तराखंड वासियों ने अपने प्राणों की आहुति दी है, उनको भी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। ईश्वर से कामना करता हूं कि आने वाले समय उत्तराखंड में खुशहाली लाए,सभी युवाओं को रोजगार मिले सभी खुशाल रहे।”

साल 2000 में हुआ था उत्तराखंड का गठन

बता दें कि उत्तराखंड साल 2000 में गठन से पहले उत्तर प्रदेश का एक हिस्सा था। 9 नवंबर 2000 को उत्तराखंड को देश के सत्ताईसवें राज्य का दर्जा मिला था। गठन के बाद उत्तराखंड को साल 2000 से 2006 तक उत्तरांचल के नाम से जाना जाता था। इसके बाद स्थानीय लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए 2007 में राज्य का आधिकारिक नाम बदलकर उत्तरखंड किया गया था।