NO VEHICLE DAY: उत्तराखंड में पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण को लेकर सरकारी महकमों में एक बेहतरीन पहल देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में शनिवार को उत्तराखंड के सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी एक अलग ही अंदाज में नजर आए। महानिदेशक बंशीधर तिवारी ‘नो व्हीकल डे’ का समर्थन करते हुए अपनी सरकारी गाड़ी छोड़कर साइकिल से सूचना भवन दफ्तर पहुंचे।
महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए हम सभी को आगे आना होगा और ज्यादा से ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक वाहनों (EV) का उपयोग करना चाहिए। उन्होंने साफ किया कि विभाग में यह ‘नो व्हीकल डे’ (No Vehicle Day) की मुहिम सिर्फ आज के लिए नहीं है, बल्कि इसे आगे भी लगातार जारी रखा जाएगा ताकि समाज में एक सकारात्मक संदेश जाए।
Chardham Yatra में रिकॉर्ड श्रद्धालु, 35 दिनों में 20 लाख के पार पहुंचा आंकड़ा
