अब यहां शादी समारोह में परोसी शराब, तो लगेगा 21 हजार का जुर्माना, महिला मंगल दल की पहल शुरू 

Mahila Mangal Dal: गांव में किसी भी शादी और समारोह में शराब परोसने वाले लोगों पर 21 हजार का जुर्माना लगाया जाएगा। यह जुर्माना महिला मंगल दल की ओर से लगाया जाएगा।


उत्तरकाशी जनपद के विभिन्न गांवों में शराबबंदी एक मुहीम का रूप ले चुकी है। इसी क्रम में अब भटवाड़ी ब्लॉक के दूरस्थ गांव भंगेली गांव में भी शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। महिला मंगल दल की ओर से गांव में यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।

शादी समारोह में शराब परोसने पर लगेगा 21 हजार का जुर्माना

भटवाड़ी ब्लॉक के दूरस्थ गांव भंगेली में महिला मंगल अध्यक्ष पवित्रा देवी की अध्यक्षता में महिलाओं और युवाओं की बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गांव में किसी भी शादी और समारोह में शराब परोसने वाले लोगों पर 21 हजार का जुर्माना लगाया जाएगा। यह जुर्माना महिला मंगल दल की ओर से लगाया जाएगा।

ये भी पढ़ें:Drone Didi: उत्तराखंड की पहली ड्रोन दीदी बनीं सात गांवों की 215 महिलाएं

वहीं शराबबंदी मुहीम की निगरानी भी महिलाएं करेंगी। महिलाओं का कहना है कि गांव में आज भी कई परिवार ऐसे हैं, जिन्हें अपने बच्चों की शादियों के लिए कई बार कर्जा लेना पड़ता है। आज के दिखावे रूपी समाज में गरीब परिवारों को भी शराब परोसनी पड़ती है।