Pithoragarh: मुनस्यारी पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, नंदा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

Pithoragarh: उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने अपने दो दिवसीय मुनस्यारी भ्रमण के दौरान आज प्रसिद्ध नंदा देवी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और कल्याण की कामना की।

Uttarakhand SIR: घर-घर मतदाता सत्यापन करेंगे BLO, आयोग देगा ₹350 का मोबाइल रिचार्ज भत्ता

राज्यपाल ने मंदिर में दर्शन कर मां नंदा देवी का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा प्रदेश में शांति, समृद्धि और विकास के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र की धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड की देवभूमि पर स्थित ऐसे पवित्र तीर्थस्थल लोगों की आस्था के प्रमुख केंद्र हैं।

मुनस्यारी भ्रमण के दौरान राज्यपाल स्थानीय लोगों से भी मिले और क्षेत्र के विकास, पर्यटन तथा जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि राज्य की सांस्कृतिक धरोहर और प्राकृतिक सौंदर्य को संरक्षित रखते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाना आवश्यक है।

 

राज्यपाल के मंदिर पहुंचने पर स्थानीय प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान मंदिर परिसर में धार्मिक एवं आध्यात्मिक माहौल देखने को मिला।