PM Modi Norway Honor: पीएम मोदी को मिला नॉर्वे का सर्वोच्च सम्मान, बना 32वां ग्लोबल रिकॉर्ड..

PM Modi Norway Honor: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित किया गया।


PM Modi Norway Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार पांच देशों की यात्रा के चौथे पड़ाव में नॉर्वे की राजधानी ओस्लो पहुंच गए हैं। यह पीएम मोदी की पहली नॉर्वे यात्रा है, और पिछले 43 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की इस देश की यह पहली यात्रा है।

पीएम मोदी को नॉर्वे का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

इस बीच प्रधानमंत्री के नाम एक और बहुत बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। यूरोपीय देश नॉर्वे ने पीएम मोदी को अपने सबसे बड़े और सर्वोच्च सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से नवाजा है।

32वां बड़ा अंतरराष्ट्रीय सम्मान

प्रधानमंत्री मोदी को यह सम्मान वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती भूमिका, सक्रिय कूटनीति और नॉर्वे के साथ सहयोग को नई दिशा देने के लिए दिया गया। यह पीएम मोदी को विदेश से मिलने वाला 32वां बड़ा अंतरराष्ट्रीय सम्मान है।

आपको बता दें कि यह प्रतिष्ठित सम्मान नॉर्वे उन विदेशी नेताओं और व्यक्तियों को देता है, जिन्होंने दोनों देशों के संबंधों को बेहतर बनाने में योगदान द‍िया हो।

Operation RAGEPILL: क्या है ‘कैप्टागन’, जिसे जिहादी ड्रग्स भी कहा जाता है, आखिर उत्तराखंड से क्या है इसका कनेक्शन? 

इससे एक दिन पहले, द्विपक्षीय संबंधों और दूरदर्शी नेतृत्व में उनके असाधारण योगदान को मान्यता देते हुए मोदी को स्वीडन के प्रतिष्ठित सम्मान ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार, डिग्री कमांडर ग्रैंड क्रॉस’ से सम्मानित किया गया था। यह पुरस्कार विदेशी शासनाध्यक्षों को दिया जाने वाला स्वीडन का सर्वोच्च सम्मान है।

 

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट प्राप्त करके सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यह सम्मान भारत की जनता और भारत तथा नॉर्वे के बीच अटूट मित्रता को समर्पित है। यह वैश्विक प्रगति के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।’ प्रधानमंत्री मोदी ने इस सम्मान को भारत और नॉर्वे की जनता के बीच स्नेह और सद्भावना का प्रतीक बताया।

अब तक PM मोदी को 24 से अधिक अंतरराष्ट्रीय सम्मान 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया के कई देशों ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मानों से सम्मानित किया है। 2025-26 तक उन्हें 24 से अधिक अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिल चुके हैं, जो वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती भूमिका और कूटनीतिक प्रभाव को दर्शाते हैं। इन सम्मानों को विभिन्न देशों ने भारत के साथ मजबूत रिश्ते, वैश्विक सहयोग, आर्थिक साझेदारी और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सक्रिय नेतृत्व के लिए प्रदान किया है।