तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तराखंड दौरे पर हैं। देहरादून राजभवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रात्रि विश्राम करेंगी। कल राष्ट्रपति बदरीनाथ धाम जाएंगी।


देहरादूनराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय उत्तराखण्ड दौरे पर हैं। राज्यपाल गुरमीत सिंह, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

पंतनगर विवि के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं राष्ट्रपति

पंतनगर के जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के 35वां दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। इस दौरान राज्यपाल ले. जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह, रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट और कृषिमंत्री गणेश जोशी भी कार्यक्रम में मौजूद हैं।

कल बदरीनाथ के दर्शन करेंगी राष्ट्रपति 

देहरादून राजभवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रात्रि विश्राम करेंगी। अगले दिन 8 नवंबर को राष्ट्रपति बदरीनाथ धाम जाएंगी। भगवान बदरीनाथ के दर्शन करने के बाद राष्ट्रपति दोपहर करीब 1 बजे श्रीनगर गढ़वाल स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय यूनिवर्सिटी के 11वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। दूसरे दिन भी देहरादून राजभवन में रात्रि विश्राम होगा।

Also readराष्ट्रपति के आगमन पर छावनी में तब्दील रहेगा बद्रीनाथ धाम, चमोली पुलिस ने कसी कमर

राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम में भी होंगी शामिल

अगले दिन 9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पुलिस लाइन में होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। इसी कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति जौलीग्रांट एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगी।