Rishikesh: गंगा तट स्थित गंगा रिसॉर्ट में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग फेस्टिवल का आज भव्य समापन हो गया। इस अवसर पर उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
समापन समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने देश-विदेश से आए योग साधकों और आयुर्वेदाचार्यों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भारत की प्राचीन योग विद्या आज पूरे विश्व को एक नई दिशा दे रही है। भागदौड़ भरी जिंदगी में योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक शांति और संतुलन भी प्रदान करता है।
राज्यपाल ने योग की इस पावन भूमि ऋषिकेश से विश्वभर के योगियों को संदेश देते हुए कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि एक जीवन शैली है, जो मानवता को जोड़ने का कार्य करती है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से योग को अपने जीवन में अपनाने और इसके प्रचार-प्रसार का आह्वान किया।
Uttarakhand: हल्द्वानी में सीएम धामी की हुंकार.. गिनाईं उपलब्धियां, विपक्ष पर जमकर बरसे
कार्यक्रम में विभिन्न देशों से आए योग साधकों ने अपने अनुभव साझा किए और उत्तराखंड सरकार द्वारा आयोजित इस फेस्टिवल की सराहना की। पूरे आयोजन के दौरान योग, ध्यान, प्राणायाम और आयुर्वेद से जुड़ी विभिन्न कार्यशालाओं का आयोजन किया गया, जिसने प्रतिभागियों को भारतीय संस्कृति और परंपरा से जोड़ने का कार्य किया।
