Roorkee Double Murder: दो बहनों की हत्या का आरोपी भाई गिरफ्तार, संपत्ति विवाद और चरित्र पर शक बना वजह

Roorkee Double Murder: रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या के मामले का पुलिस ने चंद घंटों के भीतर खुलासा कर दिया है। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दोनों बहनों की हत्या के आरोपी उनके भाई विवेक उर्फ विक्की को भगवानपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल 315 बोर का तमंचा, छह खोखे और घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई है। एसएसपी ने बताया कि गणेशपुर क्षेत्र में फायरिंग की घटना सामने आई थी, जिसमें दो सगी बहनों की मौत हो गई, जबकि गोलीबारी के दौरान उनका जीजा भी गंभीर रूप से घायल हुआ और उसका उपचार चल रहा है।

Doiwala: विश्व बैंक समूह के प्रबंध निदेशक ने एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय, जॉलीग्रांट का किया भ्रमण 

मामले की शिकायत मृतक महिलाओं के परिजन अर्जुन सिंह की ओर से दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश शुरू की । एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि चुड़ियाला भगवानपुर स्थित चूड़ामणि मंदिर चौक के पास आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी से पूछताछ में हत्या के पीछे संपत्ति विवाद और चरित्र पर शक को वजह सामने आई है ।