Rishikesh में सनसनी: नशे के आदी बेटे ने घरेलू विवाद में अपनी ही मां को मारी गोली, हालत गंभीर, एम्स में इलाज जारी

Rishikesh: ऋषिकेश में रविवार को रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई। आईडीपीएल चौकी क्षेत्र की विस्थापित कॉलोनी में एक युवक ने घरेलू विवाद के दौरान अपनी ही मां को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Ramnagar: धनगढ़ी सेतु से कुमाऊं-गढ़वाल की दूरी होगी और आसान, मुख्यमंत्री धामी ने किया लोकार्पण

घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं, आरोपी बेटे को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

आईडीपीएल चौकी प्रभारी विवेक कुमार राठी के अनुसार, घटना रविवार रात करीब 9.15 बजे की है। बताया कि आम बाग विस्थापित कालोनी ऋषिकेश निवासी सुमित गौड़ (32 वर्ष) अपनी मां उषा देवी के साथ रहता है। पूछताछ में पता चला है कि वह लंबे समय शराब का आदी है। शराब पीने पर मां द्वारा टोकने पर वह अक्सर लड़ाई झगड़ा करता रहता है।

 

रविवार रात घर पर शराब पीकर आने पर मां ने टोका तो वह भड़क गया और तमंचे से मां को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।चौकी प्रभारी ने बताया कि उषा देवी के सिर पर गोली लगी है। हालांकि, जिन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है।

फिलहाल पुलिस हथियार की उपलब्धता और घटना के अन्य पहलुओं की गहन जांच कर रही है।