देहरादून। वरिष्ठ पत्रकार मंजुल सिंह माजिला का आकस्मिक निधन से पत्रकारिता जगत के लिये पूर्ण क्षति है। वरिष्ठ पत्रकार मंजुल सिंह माजिला का सोमवार को देहरादून महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज में राष्ट्रीय खेल के कवरेज के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वो अपने पीछे अपनी पत्नी और बच्चों को छोड़ गए।
नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार मंजुल माजिला
मंजुल माजिला का पत्रकारिता क्षेत्र में अहम योगदान रहा। उन्होंने 22 वर्ष सहारा समय में कार्य किया। उनका अचानक इस तरह चले जाना पत्रकार जगत के लिये अपूर्ण क्षति है।मंजुल माजिला के निधन पर सीएम धामी, मंत्रियों समेत तमाम अधिकारी, नेताओं ने शोक व्यक्त किया।
सीएम धामी ने जताया शोक
सीएम धामी ने वरिष्ठ पत्रकार मंजुल माजिला के आकस्मिक निधन पर दुःख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने भी वरिष्ठ पत्रकार मंजुल के निधन पर शोक जताया।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने भी जताया शोक
वहीं वरिष्ठ पत्रकार मंजुल सिंह माजिला के आकस्मिक निधन पर खेल मंत्री रेखा आर्या व अन्य नेताओं ने शोक जताया है। खेल मंत्री उनके परिजनों से मिलने सोमवार को कोरोनेशन अस्पताल पहुंची थीं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना और धीरेंद्र प्रताप ने भी माजिला के निधन पर शोक व्यक्त किया है।