Republic Day 2025: देशभर में 76वां गणतंत्र दिवस पूरे धूमधाम से मनाया गया। नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तिरंगा फहराकर परेड का शुभारंभ किया। इस बार के गणतंत्र दिवस में मुख्य अतिथि इंडोनिशिया के राष्ट्रपति प्रोबोवो सुबियांतो रहे। इस समारोह में भारत के पीएम नरेंद्र मोदी भी वहां मौजूद थे।
गणतंत्र दिवस का मुख्य आकर्षण इसमे होने वाली परेड रही।इस बार झांकियों की थीम ‘स्वर्णिम भारत: विरासत और प्रगति’ थी। वहीं कर्तव्य पथ पर सांस्कृतिक विरासत एवं साहसिक खेल पर आधारित उत्तराखंड की झांकी का मनमोहक दृश्य दिखा। इस दौरान झांकी के साथ कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा में प्रस्तुति भी दी।
ये भी पढ़ें 👉:Uniform Civil Code: उत्तराखंड में 27 जनवरी को लागू होगा UCC, सीएम धामी करेंगे पोर्टल की लॉन्चिंग
झांकी के अगले भाग में उत्तराखंड की प्रसिद्ध ऐपण कला को बनाते हुए एक पारंपरिक वेशभूषा में महिला को दिखाया गया है। यह ऐपण आर्ट आज विश्वभर में प्रसिद्ध है। ऐपण कला उत्तराखंड की सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व को दर्शाती है। इस कला को उत्तराखंडी महिलाएं पूजा कक्षों, घरों के प्रवेशद्वारों, फर्श और दीवारों पर बनाती हैं। इसे बनाने के लिए चावल का आटा व गेरू का उपयोग किया जाता है। झांकी के ट्रेलर पार्ट में उत्तराखंड के साहसिक खेलों एवं साहसिक पर्यटन को चित्रित किया गया है। जैसे – नैनीताल और मसूरी में हिल साइकिलिंग, फूलों की घाटी और केदारकांठा की ट्रेकिंग, ओली में स्नो स्कीइंग, ऋषिकेश में योगा, बंजी जंपिंग, जिप-लाइनिंग एवं रॉक क्लाइंबिंग की रोमांचकारी गतिविधियों को दर्शाया गया है।