Tehri: प्रतापनगर के भटवाड़ा में श्री नर्सिंग महापुराण का भव्य आयोजन, बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु

Tehri: प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा भटवाड़ा पट्टी धारमंडल मे सोमवार को श्री केदारी नर्सिंग देवता मंदिर प्रांगण मे श्री नर्सिंग महापुराण का भव्य आयोजन ग्राम सभा की ध्याणियों के द्वारा किया गया, जिसमे समस्त ग्राम सभा के युवाओ और वृद्धिजनों का भरपूर आशीर्वाद और सहयोग इस महायज्ञ के लिए प्राप्त हुआ।

इस महाज्ञानयज्ञ मे आज प्रतापनगर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता राजेश्वर पैन्यूली जी ने कथा पांडाल मे पहुंचकर व्यासपीठ पर विराजमान पूजनीय व्यास जी मुकेश रयाल जी के मुखारबिन्द से श्री नर्सिंग महापुराण ज्ञान यज्ञ का रशपान किया और साथ ही नर्सिंग देवता जी के औतारया श्री देवेंद्र जोशी जी से आशीर्वाद भी लिया।

ध्याणियों मे विजय लक्ष्मी रयाल, सरिता भद्री जी, मकानी देवी तिवाड़ी एवं समस्त ग्राम सभा की समस्त ध्याणियों ने इस महायज्ञ का आयोजन करवाया और साथ ग्राम सभा के सहयोग कर्ता प्रमोद प्रसाद डंगवाल जी, शान्ति प्रसाद डंगवाल जी, आशीष डंगवाल जी, एवं समस्त ग्राम सभा के युवाओं और सहयोग करताओं का भरपूर सहयोग इस महाज्ञानयज्ञ के लिए प्राप्त हो रहा है।

पैन्यूली ने इस महाज्ञान यज्ञ के अवसर पर ग्राम सभा चौण्ड के वर्तमान प्रधान शान्ति प्रसाद पेटवाल एवं ग्राम सभा भटवाड़ा की वर्तमान प्रधान गुड्डी देवी जी एवं अन्य लोगों से भी मुलाक़ात की। ग्रामीणो ने भगवान नर्सिंग देवता जी पुराने इतिहास के बारे मे पैन्यूली जी को अवगत कराया कि किस तरह से गोरखा आक्रमण के समय गोरखाओ के कब्जा करने पर भगवान नर्सिंग जी ने उन्हें झुकने पर मजबूर किया और क्षमा स्वरूप गोरखाओ ने उस वक़्त नर्सिंग भगवान जी को नेपाली चिमटा अर्पित किया।

Chamoli: नंदानगर के लुणतरा गाँव की तनीषा का IIT में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

साथ मे उत्तम सिंह पूर्व मंडल महमंत्री भाजपा युवा मोर्चा प्रतापनगर एवं कुलवीर पंवार पूर्व मंडल उपाध्यक्ष युवा मोर्चा प्रतापनगर और अन्य लोग भी उपस्थित रहे।