Tehri: मां भद्रकाली का आशीर्वाद लेकर SSP सरिता डोभाल ने संभाली टिहरी की कमान, ये रहेगी पहली प्राथमिकताएं

Tehri: जनपद की नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) सरिता डोभाल ने शुक्रवार को टिहरी गढ़वाल में कार्यभार ग्रहण कर लिया। जिले पहुंचने पर उन्होंने मां भद्रकाली मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद नई टिहरी स्थित पुलिस कार्यालय पहुंचकर एसएसपी का पदभार संभाला।

पुलिस कार्यालय में पुलिस बल की ओर से उन्हें औपचारिक सलामी देकर स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने जनपद के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की। बैठक में जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और जनसुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।

गिनाई अपनी प्राथमिकताएं

पत्रकारों से बातचीत के दौरान एसएसपी सरिता डोभाल ने कहा कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने पीड़ित-केंद्रित पुलिसिंग पर जोर देते हुए कहा कि शिकायत लेकर आने वाले लोगों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाएगा।

Chamoli से SP सुरजीत सिंह पंवार का स्थानांतरण, आपदा से चारधाम यात्रा तक निभाई अहम जिम्मेदारी, पुलिस परिवार ने दी भावुक विदाई

उन्होंने महिला सुरक्षा को प्राथमिकता बताते हुए साइबर अपराधों की रोकथाम और नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने की बात कही। साथ ही जिले में नशे के खिलाफ अभियान चलाकर टिहरी को नशामुक्त बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जाएंगे।

जनता के साथ मित्रवत व्यवहार के निर्देश

नव नियुक्त एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस का व्यवहार आमजन के प्रति संवेदनशील और मित्रवत होना चाहिए। इसके साथ ही पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने और सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रमों को प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया।

Nainital: नवनियुक्त SSP अर्पण यदुवंशी ने संभाली नैनीताल की कमान, प्रयागराज महाकुंभ, सिलक्यारा रेस्क्यू से धराली आपदा तक रहा अहम योगदान

एसएसपी सरिता डोभाल ने बेहतर यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने और जनसुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए सभी अधिकारियों को समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए।