भारत के लिए Google Map में आए ये खास फीचर्स, अब टाइम के साथ पैसों की भी होगी बचत

Google maps: गूगल मैप्स में कंपनी कई नए फीचर्स जोड़ रही है ताकि लोगों का एक्सपीरियंस बदला जा सके और पैसे और टाइम को भी बचाया जा सके।


Google ने भारतीय यूजर्स के लिए एक बडे़ फीचर की घोषणा की है। Google Maps का स्ट्रीट व्यू फीचर और भी मजेदार होने वाला है। गूगल मैप्स में लाइव व्यू वॉकिंग भी दिखेगा। इसके अलावा गूगल मैप्स में भी अब गूगल लेंस का सपोर्ट मिलेगा।

Google मैप्स की नई सुविधाएँ सबसे पहले Android पर मिलेगी

गूगल ने Google Maps को लेकर कहा है कि अब उसके व्हेयर इज माय ट्रेन एप में मुंबई और कोलकाता की लोकल ट्रेन का भी अपडेट मिलेगा। ये सभी फीचर्स गूगल मैप्स के एंड्रॉयड वर्जन (Android) में पहले आएंगे। बाद में iOS के लिए भी इन्हें रिलीज किया जाएगा।

 

पहले चरण में 3,000 शहरों के लिए रिलीज होगा लाइव व्यू वॉकिंग फीचर

गूगल ने कहा है कि Google Maps का लाइव व्यू वॉकिंग फीचर शुरुआत में 3,000 शहरों के लिए रिलीज होगा। इस फीचर का फायदा होगा कि उन रास्तों पर भी जाम के बारे में आप पहले ही जानकारी हासिल कर सकेंगे जहां लोग भारी संख्या में पैदल चलते हैं। गूगल मैप्स में लेंस का सपोर्ट जनवरी 2024 में मिलेगा।

ये भी पढ़ें: जानिए कहां आए? 21वीं सदी के सबसे विनाशकारी भूकंप

टाइम के साथ होगी पैसों की भी बचत

Google Maps में फ्यूल एफिशिएंट फीचर भी आने वाला है जिसके बाद गूगल मैप्स आपको उन रास्तों में बारे में बताएगा जिन पर जाने पर आपकी कार में कम तेल की खपत होगी। गूगल मैप्स फ्यूल एफिशियंट वाले रास्ते को हरी पत्ती के आईकन के जरिए दिखाएगा। इस फीचर से जहां टू व्हीलर और फोर व्हीलर से चलने वाले लोगों को फायदा तो होगा ही साथ ही उनका पैसा और समय दोनों बचेगा।

ये भी पढ़ें: विदेश से पैसा भेजने में भारतीय दुनिया में नंबर 1, इस साल भेजे रिकॉर्ड 125 अरब डॉलर

नए अपडेट के साथ, Google का लक्ष्य भारत के लिए एक समृद्ध और अधिक व्यापक मानचित्र विकसित करना है जो अधिक दृश्यमान और व्यापक हो और देश की विविध गतिशीलता आवश्यकताओं को पूरा करता हो।

अनजान लोकेशन को समझने में मदद करेगा ये फीचर

गूगल मैप में कंपनी अनजान लोकेशन को समझने के लिए ‘एड्रेस डिस्क्रिप्शन’ फीचर जोड़ रही है। इस फीचर के तहत जब कोई व्यक्ति आपको कोई लोकेशन शेयर करेगा तो कंपनी उस लोकेशन के आसपास की 5 लैंडमार्क और फेमस जगह को आपको दिखाएंगे ताकि आप आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच पाए। ये फीचर भी नए साल से लोगों को मिलना शुरू हो जाएगा।

Google Maps का AI Feature

बता दें कि गूगल ने मैप के फीचर में भी AI को मर्ज कर दिया है, बाकी सर्विस और प्रोडक्ट की तरह अब मैप्स में भी AI पावर्ड फीचर मौजूद होगा जो यूजर के एक्सपीरियंस को खास बनाएगाा।