उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व पीएम दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह को दी गई श्रद्धांजलि

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की उम्र में गुरुवार (26 दिसंबर) को निधन हो गया। वह उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। पूर्व पीएम के निधन पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी से लेकर देश के कई बड़े नेताओं और हस्तियों ने दुख व्यक्त किया है।

कांग्रेसियों ने दी पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि

वहीं कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान समस्त कांग्रेसजनों ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक प्रीतम सिंह के साथ ही तमाम वरिष्ठ नेताओं ने स्व. मनमोहन सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

ये भी पढ़ें 👉 Manmohan Singh Death: पूर्व PM डॉ मनमोहन सिंह का निधन, जानिए कैसा रहा उनका राजनीतिक करियर?

ये भी पढ़ें 👉 पूर्व पीएम स्व. मनमोहन सिंह के निधन पर उत्तराखंड में 7 दिन का राष्ट्रीय शोक

ये भी पढ़ें 👉 Khatima: सीएम धामी ने देश के पूर्व पीएम स्व. डॉ. मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि

इस दौरान विधायक प्रीतम सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भारत में आर्थिक सुधारों के कारण सूत्रधार, अद्वितीय अर्थशास्त्री, और अपने नेतृत्व से देश को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने वाले डॉ मनमोहन सिंह जी का जाना न केवल राजनीति बल्कि सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र के लिए भी एक गहरी क्षति है, जिसे भर पाना असंभव-सा प्रतीत होता है।