UK Board Result 2026: उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के दो लाख परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म हुआ। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने परीक्षा परिणाम घोषित किया। इसके साथ ही वर्ष 2025 की सुधार परीक्षा द्वितीय के नतीजे भी जारी किए गए।
सभी परीक्षार्थी बोर्ड की वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in पर परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। इसके अलावा विद्यार्थी results.digilocker.gov.in पर जाकर भी UBSE 10वीं 12वीं का रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा परिणाम 92.10 प्रतिशत रहा। बालिकाएं 96.07 फीसदी और बालकों का पास प्रतिशत 88.03 रहा।
हाईस्कूल में अक्षत गोपाल टॉपर
हाईस्कूल में रामनगर, नैनीताल के अक्षत गोपाल 98.20 फीसदी अंकों के साथ पूरे राज्य में टॉपर रहे। इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का कुल परीक्षा परिणाम 85.11% रहा, इसमें बालकों का उत्तीर्ण 81.93% तथा बालिकाओं का उत्तीर्ण 88.09% रहा।
इंटरमीडिएट में गीतिका पंत और सुशीला मेहदीरत्ता टॉपर
इंटरमीडिएट में सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कालेज बागेश्वर की गीतिका पंत और भंगाराम अमर इंटर कालेज भुरापानी ऊधमसिंह नगर की सुशीला मेहदीरत्ता ने 98.0 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया। 2वीं में जिलावार प्रदर्शन में बागेश्वर 94.81 प्रतिशत परिणाम के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा।
बोर्ड सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि इस साल 215262 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। हाईस्कूल में 112276 और इंटर में 102986 परीक्षार्थी शामिल रहे। परीक्षा 21 फरवरी से 20 मार्च तक संपन्न हुई। 27 मार्च से 10 अप्रैल तक उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य किया गया।
