UK Board Result: सीमित संसाधनों में बड़ी सफलता,  हरिद्वार की वंशिका बनी प्रदेश की तीसरी टॉपर

UK Board Result: उत्तराखंड बोर्ड के 10th और 12th के रिजल्ट घोषित कर दिए गए हैं। हरिद्वार की वंशिका ने प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त कर न केवल स्कूल बल्कि मां-बाप का नाम भी रोशन किया है। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मायापुर हरिद्वार की छात्रा वंशिका ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

वंशिका के पिता टैक्सी ड्राइवर हैं। दिनरात टैक्सी चलाकर वह परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सीमित संसाधनों के लिए बीच वंशिका ने कड़ी मेहनत की और प्रदेश में टॉप कर माता-पिता और पूरे परिवार का मान बढ़ाया। बेटी की उपलब्धि से माता-पिता के चेहरे पर खुशी की चमक आ गई। वंशिका ने कहा कि उसका यह उपलब्धि टीचर्स के सही मार्गदर्शन और माता-पिता के सहयोग का परिणाम है, वंशिका आगे चलकर टीचिंग की फील्ड में करियर बनाना चाहती है।

UK Board 2026: आपदा से निकलकर लिखी सफलता की इबारत, नन्दानगर की नैना ने पेश की मिसाल

वही मां ने वंशिका की मेहनत और अध्यापकों के मार्गदर्शन को इसका परिणाम बताया।

वहीं प्रधानाचार्य विजयपाल ने बताया कि वंशिका ने तीसरा स्थान प्राप्त कर न केवल स्कूल का नाम रोशन किया है बल्कि मां बाप का सर्वे कर उसे ऊंचा किया है।